








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2026। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के सभी 40 वार्डों के लिए मतदान होंगे। शहरवासी अपनी सरकार चुनने का कार्य करेंगे। निर्वाचन अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ झंवरलाल मित्तल ने बताया कि कल पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा और नागरिक अपने लोकतांत्रिक दायित्व को निभाते हुए अधिक से अधिक मतदान करें।
पालिका क्षेत्र के हर वार्ड और गली गली में उत्सव का सा माहौल छा रहा है। कल सभी लोग अपने अपने वार्डों में रहकर वार्ड पार्षद का चुनाव करेंगे। सभी सरकारी व निजी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। विभिन्न स्कूलों में मतदान केंद्र भी बनाए गए है। निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत एवं मताधिकार का प्रयोग करने वाले कार्मिकों को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। मतदान अवकाश के दौरान किसी कर्मचारी की मजदूरी अथवा वेतन में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। बता देवें 40 वार्डों में 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 44, 383 मतदाताओं को मतदान अधिकार का प्रयोग करना है।
चुनाव से सम्बंधित हर एक छोटी बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।






