July 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2022। क्षेत्र में नशाखोरी निरंतर बढ़ रही है और इस नशाखोरी के साथ बढ़ते अपराध पुलिस के लिए सरदर्द बन गए है। गोविंद भोजनालय के पास तीन युवक देर रात शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहें थे और गश्त के दौरान यहां हेड कांस्टेबल आवड़दान पहुंचे व तीनों से समझाईश की। आवड़दान ने बताया कि सोनियासर निवासी बाबूलाल, आड़सर बास निवासी विकास व प्रताप तीनों युवकों से समझाईश की परंतु युवक नहीं माने और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।