June 4, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान सावित्री देवी आज गांव बिग्गा बास रामसरा पहुंची और शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को नमन किया। गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन ग्रामीणों ने किया। सावित्री देवी को तिलक लगा कर 21 हजार रूपए की माला पहनाई गई। प्रधान ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को शहीद की धरा पर कोई बेटी अनपढ़ नहीं रहें का प्रण लेने की बात कहते हुए बेटी बचाओ व बेटी पढाओ का संदेश दिया। ग्रामीणों ने तिलक लगाते हुए नवनिर्वाचित प्रधान को गांव के विकास की जिम्मेदारी सौंपी। यहां प्रधान पति केसराराम गोदारा सहित कई पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंचों का भी साफा पहना कर स्वागत किया गया। गोदारा ने सभी ग्रामीणों को कड़ी से कड़ी जोड़ने पर आभार प्रकट किया और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहें।

गांव बिग्गा में प्रधान का सम्मान किया अनिता सारण ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में भी नवनिर्वाचित महिला प्रधान का सम्मान 21 हजार की माला पहना कर तिलक लगाया पंचायत समिति वार्ड 13 की महिला सदस्य अनिता सारण ने किया। सारण व प्रधान ने मिल कर गांव के विकास को सही दिशा देने की बात कही। प्रधान ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। यहां भी प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व अन्य सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित प्रधान सावित्री देवी ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को नमन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला प्रधान के साथ महिलाओं ने मंच पर निभाई भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने प्रधान से गांव का विकास करवाने का आग्रह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की बुजुर्ग महिलाओं को बेटियों को पढ़ाने का प्रण लेने की बात प्रधान ने कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान को पहनाई 21 हजार रुपयों की माला।