Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। गुरूवार सुबह क्षेत्र के लिए खास खबर रोडवेज से आई है। बीकानेर डिपो से लूणकरणसर से वाया श्रीडूंगरगढ़, बीदासर, सुजानगढ़ से लाडनूं बस शुरू कर की गई है। ये बस सुबह सवा सात बजे लूणकरणसर से रवाना होगी और 8.55 पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। ये बस 10 बजे बीदासर, 10.40 पर सुजानगढ़ व 11 बजे लाडनूं पहुंचाएगी। इस रूट के सभी गांव रोडवेज बस सेवा से जुड़ सकेंगे। नई बस सेवा से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। गांव बाना पहुंचने पर आज बस ड्राइवर व कडंक्टर का ग्रामीणों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, उदराम बाना, बनवारीनाथ बाना, हुकमनाथ बाना, सुगनाराम बाना, संग्रामराम बाना, उमाराम बाना, धूडाराम, रूघाराम, रेवंतराम, पूर्णनाथ, ज़ोरनाथ, बंशीधर स्वामी, सहीराम, ओमप्रकाश, गौरीशंकर सैन, बजरंग बाना काशीनाथ, चंद्राराम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। ड्राइवर व कंडक्टर ने ग्रामीणों का आभार जताया।