July 22, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव रीड़ी निवासी अशोक कुमार जाट ने अपने खेत पड़ौसी रामप्रताप, उसके भाई मुन्नीराम, रामप्रताप की पत्नी रामीदेवी व अन्य दो-तीन जनों के खिलाफ खेत पर कब्जा करने, पट्टियां तोड़ने एवं चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। अशोक कुमार ने थाने पहुंच कर लिखित रिपोर्ट दी एवं पुलिस को बताया कि उसका एवं उसकी मां और भाईयों का संयुक्त खेत खियाणी रोही रीड़ी में स्थित है। जहां आरोपी 17 मार्च को अवैध तरीके से एकराय होकर अनाधिकृत रूप से घुसे एवं खेत की उत्तरादी एवं दिखनादि सिंव से पट्टियां उखाड़ कर करीब 8-10 बीघा खेत पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने पट्टियां तोड़ कर नुकसान भी किया एवं करीब 20 पट्टियां चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।