July 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2022। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार अलग अलग जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को देकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सोमवार को भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के मोमासर मंडल अध्यक्ष धनराज सोनी द्वारा 21 सदस्यों की अपनी मंडल कार्यसमिति का गठन किया गया है। सोनी ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष तारांचद सारस्वत एवं ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ के परामर्श के अनुसार मंडल महामंत्री पद पर राजूराम नाई व रामकिशन स्वामी को, मंडल उपाध्यक्ष पद पर अशोक सारण, चांदाराम सुथार, नत्थाराम साऊ को, मंत्री पद पर रिछपाल राईका, किशनाराम सुथार, शंकर भार्गव, मेघराज प्रजापत को, कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है। इनके अलावा राधेश्याम स्वामी को मीडिया प्रभारी, इंद्राज आचार्य को प्रचार प्रसार मंत्री, कालूराम प्रजापत को कार्यालय प्रभारी एवं कैलाश लखारा, हिम्मतनाथ, अर्जुननाथ, राजू नाई, बाबूलाल भार्गव, सोहनलाल कनडवाल, कालूराम सहू, बाबूलाल सुथार को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।