July 29, 2026
IMG-20230102-WA0135

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2023। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बदल दी गई है। ताराचंद सारस्वत के स्थान पर अब जालमसिंह भाटी को देहात भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जालमसिंह भाटी चौथी बार देहात जिलाध्यक्ष बने है वहीं विजय आचार्य को दूसरी बार शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विदित रहें ताराचंद सारस्वत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए देहात जिलाध्यक्ष पद से अपना इस्तिफा पार्टी आलाकमान को सौंप दिया था।