






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2025। पूर्व सांसद व तिजारा के वर्तमान विधायक बाबा बालकनाथ बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां हाइवे किनारे एक होटल पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नेता विनोदगिरी गुसाई व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बाबा का स्वागत करते हुए साफा व भगवा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। यहां पार्षद पवन उपाध्याय, विक्रमसिंह शेखावत, नानूराम कुचेरिया, कन्हैयालाल तावणियां, कमल नाई, नानूराम स्वामी, मदन भारती मौजूद रहें। सभी ने गर्मी जोशी से बाबा का स्वागत किया। बाबा ने दोपहर का भोजन संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ किया। इस दौरान भाजपा के संगठन को मजबूत करने से लेकर आम कार्यकर्ता को सक्रिय रखने, केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा आमजन तक पहुंचाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बाबा ने जन-जन को ही नहीं जन मन को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने की प्रेरणा दी।



