






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। प्री मानसून ने बीती रात श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बादलों ने 30 आंग्ल मेह बरसाया। किसान परिवारों में बरसात से हर्ष का माहौल छा गया है। किसानों ने अलसुबह ही खेत की रूख किया व जेठ की बाजरी की बुवाई की तैयारियां शुरू कर दी है। किसानों को अच्छी बरसात से अच्छे जमाने की उम्मीद भी है। लोढेरा में 10 आंगल बरसात हुई और गांव की रोही के किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि जेठ के बाजरे के बिजान सहित मूंगफली बिजान में भी बरसात से खूब लाभ होगा। गेट ने बताया कि किसान बरसात का इंतजार ही कर रहें थे और अब बादलों के बरस जाने से किसान वर्ग में प्रसन्नता छा गई है।




