August 8, 2026
IMG-20260808-WA0004

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला। प्रशासन ने 9 घण्टे में 5 किमी तक करीब 35 अतिक्रमण हटवाए। तहसीलदार श्रीवृद्धन शर्मा मौके पर मौजूद रहे और धनेरू से ढ़ाणी उदाना जोहड़ तक बनने वाली सड़क के लिए अतिक्रमण से अवरुद्ध मार्ग को साफ करवाया। यहां आम रास्ते व जोहड़ पायतन की भूमि से कच्चे अतिक्रमण हटाए। शर्मा ने बताया कि इस आम रास्ते पर चल रहा सड़क निर्माण का कार्य बाधित हो रहा था, जिन्हें हटाया गया। कार्रवाई सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चली और मौके पर भूअभिलेख निरीक्षक बाडेला चैन सिंह, हल्का पटवारी धनेरू तनुज कालेर, श्रीडूंगरगढ़ हल्का पटवारी सीताराम नाई, समंदसर पटवारी राकेश कुमार सहित अनेक कार्मिक व पुलिस टीम तैनात रही। टीम ने कहीं समझाइश करते हुए सभी अतिक्रमण हटाए।