


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को घर में अकेले देखकर एक युवक उसके घर में घुस गया व चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ के मामला दर्ज करवाया है।
22 वर्षीय परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ घर पर थी। उसके पति व सास ससुर खेत गए थे। तभी एक लड़का उसके घर में घुसा और मैन गेट बंद कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। डेढ़ बजे करीब उसके पति व सास ससुर खेत से आए तो आरोपी उन्हें देखकर मौके से भाग गया। पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई और शुक्रवार को ही थाने पहुंच कर रिपोर्ट दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।







