July 1, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ से मंगलवार देर रात 11.30 बजे अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। बाबा बफार्नी के दर्शनार्थ रवाना हुए जत्थेदारों ने उत्साह व जयकारों के साथ रवानगी ली।
दल की अगुवाई कर रहें मनोज सिंधी अपनी चौथी परिक्रमा पूरी करेंगे। उनके साथ पहली बार बाबा के दर्शन करने विशाल, अंजलि, प्रिंस, वरूण व तनीषा रवाना हुए है। यात्री दल ने झूलेलालजी मंदिर में दर्शन कर रूद्राभिषेक संपन्न किया। यात्रा जत्थे को शुभकामनाएं देने यात्रियों के परिजन व शुभचिंतक पहुंचे। सभी ने यात्रियों को श्रद्धा व भक्ति से यात्रा को संपन्न करने की शुभकामनाएं दी।