


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2021। आज जिले में 7 पॉजिटिव आए है और बीत रहे साल में श्रीडूगरगढ़ के आड़सर बास में भी एक संक्रमित सामने आया है। आज सुबह पहली ही लिस्ट में 7 मरीज सामने आये है डा बी.एल मीणा ने बताया कि एक पीबीएम कैंपस ,पवन पूरी ,करनी नगर , एमडीवी कॉलोनी ,फड़ बाजार ,आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ से आये है। संक्रमण अब जिले से उपखंड की ओर बढ़ने लगा है बता देवें बुधवार को जिले में 10 संक्रमित सामने आए थे जिनमें नोखा उपखंड मे 2 संक्रमित मिले ऐसे में अब चिकित्सा विभाग की चितांए भी बढ़ रही है।












