Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़ी खबर ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई की सेरूणा थाने से आई है। थानाधिकारी इमीचंद ने 7 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी ने बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा के नशे के तस्करों की धरपकड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को गांव सांवतसर में कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस दल ने सांवतसर निवासी 39 वर्षीय बस्तीराम बिश्नोई को उसके मकान से गिरफ्तार किया व आरोपी के कब्जे से 7 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी से इसे पैक कर बेचने के लिए रखी गई खाली प्लास्टिक की थैलियां भी 900 ग्राम जप्त की गई। कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश कुमार की विशेष भूमिका रही और कांस्टेबल सुरेंद्र, गुलाम नबी, सुमन, डीआर राजवीर सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी इमीचंद ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया नशे के तस्कर को, बरामद की 7 किलो से अधिक डोडा पोस्त