Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। कावड़ यात्रा का धार्मिक महत्व आमजन में प्रतिष्ठित है और सावन में पवित्र नदियों या जलाशयों का जल लाकर शिवजी का जलाभिषेक करने की परंपरा का निर्वहन श्रद्धालु निष्ठापूर्वक करते है। क्षेत्र के गांव आड़सर में देर रात उत्सव का माहौल नजर आया। गांव के 21 युवा 51 घंटे लगातार दौड़े और डाक कावड़ में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ युवा कावड़ियों का अभिनंदन किया गया।
डाक कावड़ यात्रा के युवा हरिद्वार से 12 अगस्त की शाम करीब सवा सात बजे रवाना हुए। ये गांव आड़सर शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे पहुंचे। यहां बस स्टैंड पर कावड़ दल पहुंचा तो ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, पूर्व सरपंच श्रीकिशन सिंह, भरत कुमार नाई, नरेश सिंह, पैमाराम नैण, विजयकुमार व्यास, किशन नाई, अशोक व्यास, मूलाराम जोशी, रमेश महिया, शंकर भांमू, भागीरथ सोनी, घनश्याम स्वामी सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर कावड़ियों का स्वागत किया। यहां से सभी श्रद्धालु जुलूस के रूप में शिव मंदिर पहुंचे व शिवजी के दर्शन किए। शनिवार सुबह विधि विधान से पूजन संपन्न कर गंगाजल से शिवजी का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए।