









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। स्कूली शिक्षा खेलकूद की कुश्ती प्रतियोगिता में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारती निकेतन ने जबरदस्त धाक जमाते हुए 44 गोल्ड हासिल किए है। वहीं स्कूल के 40 पहलवान विभिन्न भार वर्ग में राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए सलेक्टर हुए है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में कुश्ती, जूडो, योग सहित विभिन्न खेलों के लिए अलग अलग प्रशिक्षक टीम द्वारा खेलों पर कार्य किया जा रहा है। कुश्ती प्रशिक्षक सिंकदर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद कुश्ती प्रतियोगिता में जिले में एकाधिकार है भारती निकेतन स्कूल का, पूरे जिले में सर्वाधिक गोल्ड हासिल करने वाला यही स्कूल है। विद्यालय के 19 वर्षीय में विभिन्न भार वर्ग में 13 गोल्ड, 17 वर्ष में 11 गोल्ड, 14 वर्षीय में 7 गोल्ड, 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में 5 गोल्ड, 19 वर्षीय में 3 गोल्ड लिए है वहीं जूडो में 5 गोल्ड विजेता खिलाड़ी रहें है। जूडो कोच नितिन सिंह ने बताया कि हरिओम मंडा, प्रदीप घिंटाला, श्रीभगवान बाना, अनिल ज्याणी, वासुदेव, मोहित, आशीष, आदर्श भादू, विराट सिखवाल, हिमांशु स्वामी, श्यामसुंदर व्यास, चेतन दास, दिग्विजय सिंह, हरीश सियाग, अभिजीत नाई, राजवीर कूकणा, कन्हैयालाल सिद्ध, निर्मल, सिंह, संजयपाल सिंह, देव शर्मा, चंदन तावणियां, कृष्ण ज्याणी, मदन नाथ, अभिषेक पुरोहित, हिमानी सारण, अंबिका, पायल कंवर, मीनाक्षी, आरती, लक्ष्मी ज्याणी, देवकी, वैजयन्ति सारस्वत ने 17 व 19 वर्ग में गोल्ड जीते है। जूडो प्रशिक्षक नितिन सिंह ने बताया कि जूडो में 19 वर्ष बालक वर्ग दीपक सिद्ध, बबलू, रोहित शेर्डिया, 17 वर्ष बालक वर्ग में केशव छंगाणी, विजेंद्र बिशु, दक्ष सैनी ने जिला स्तर पर उल्लेखनीय प्रस्तुति देते हुए, राज्य स्तर पर चयनित हुए है। वहीं योग शिक्षक किशन शर्मा के निर्देशन में भूमिका कंवर और कनिष्का ने आर्टिस्टिक पैयर में सिल्वर मेडल जीत लिया। कनिष्का ने आर्टीस्टिक सिंगल में ब्रोंज़ मेडल, काव्य और निर्विका सेवक ने रिद्धमिक पैयर में ब्रोंज़ मेडल जीते। संस्थान के गिरधर स्वामी, श्रीकिशन स्वामी सहित स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।










