September 28, 2026
WhatsApp Image 2026-09-27 at 13.15.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लगातार लोग घायल होकर उपजिला अस्पताल पहुंच रहें है। रविवार दोपहर एक दुर्घटना देवनारायण कॉलोनी में हुई है। जिसमें एक कार और एक मोटरसाइकिल में टक्कर हुई जिसमें बाप बेटी सहित तीन जने घायल हो गए है। बाइक सवार गुंजन पुत्री सुरेश मीणा (16), सिमरन पुत्री किशोरीलाल मीणा (20) तथा किशोरीलाल पुत्र मोहनलाल मीणा(45) निवासी देवनारायण कॉलोनी घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।