September 28, 2026
WhatsApp Image 2026-09-27 at 16.25.05

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का बीकानेर आगमन पर विधायक सारस्वत ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के रविवार को बीकानेर आगमन पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई तथा विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण संवाद भी हुआ। सारस्वत ने कहा कि राज्यपाल कटारिया का बीकानेर आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है। इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।


जन सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का समाधान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को पंचायत समिति में जन सेवा अभियान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, सहायक विकास अधिकारी गोपाल, पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, भाजपा शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी तथा शहर मंत्री महेंद्र पारीक सहित कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। इस दौरान शिविर में पहुंचे लोगों की परिवाद सुनी गई व समाधान के आश्वासन भी दिए।