September 28, 2026
IMG-20260927-WA0117

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। रविवार रात करीब 8 बजे नेशनल हाइवे पर एक कार और पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गई व गाड़ियों में बैठे 6 जनों को गम्भीर चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर कस्बे से करीब 11 किमी दूर खाखी धोरा मंदिर से 2 किमी बिग्गा की ओर ओवरटेक के प्रयास में दोनों गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घायलों को एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी और आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया है। जहां सभी 6 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनो युवक बीकानेर निवासी बताए जा रहे हैं व तीनों सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस बीकानेर लौट रहे थे। श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रही पिकअप में भी 3 जने सवार थे।