







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में इन दिनों राजनैतिक हस्तियों के अभिनंदन का दौर जारी है। सोमवार को क्षेत्र में दो अभिनन्दन आयोजन हुए, पढें खबर, देखें फोटो।
01- दिल्ली विश्वविद्यालय के महासचिव लक्ष्यराज का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावो में अभाविप के प्रत्याशी के बन कर महासचिव पद पर जीतने वाले राज्य कर गांव अमरपुरा के छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। जहां होटल मालजी के आगे उनका अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर राज्य के युवा के देश की राजधानी में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने को गर्व का विषय बताते हुए पूर्व सरपंच रतनसिंह केउ, राजेन्द्र सिंह पूंदलसर, सुरेंद्र सिंह, जेठू सिंह पूंदलसर, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह लखासर, श्याम सारस्वत हेमासर, संदीप सिंह मिंगसरीया, सुमेर सिंह आदि ने लक्ष्यराज सिंह का अभिनंदन किया।

02- संस्कार स्कूल स्कूल में किया पालिका जनप्रतिनिधियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। स्थानीय संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में सोमवार को पालिका जनप्रतिनिधि सम्मान आयोजन किया गया। प्राचार्य मनोज गुंसाई ने बताया कि बच्चों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने के लिए यह आयोजन रखा गया एवं इस दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों के अधिकारो एंव कर्तव्यों की जानकारी देते हुये पालिका के गठन एवं कार्य-जिम्मेदारी की जानकारी बच्चो को दी गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नारायण कलानी, पालिका उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई एवं पार्षद बबिता देवी स्वामी का अभिनंदन किया गया। उपप्राचार्या ललिता गुंसाई ने आभार जताया। विद्यालय परिवार द्वारा तीनों जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।






