July 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई हेतराम ने कार्रवाही करते हुए कस्बे के ही निवासी एक जने को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई हेतराम ने गश्त के दौरान मोमासर बास में रामदेव मंदिर के पास अवैध रूप से शराब बेचने का प्रयास कर रहे मोमासर बास के ही वार्ड 7, वाल्मिकी बस्ती निवासी बद्रीप्रसाद वाल्मिकी को पकड़ा। आरोपी के पास से 48 पव्वें देशी शराब जब्त की गई है।