September 15, 2026
WhatsApp Image 2026-09-13 at 11.49.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। घरेलू हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहें है और अधिकांशत: महिलाएं मारपीट का शिकार हो रही है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लाखनसर की रोही में खेत काश्त लेकर रहने वाले भोमाराम नायक की पुत्री 21 वर्षीय रंजना ने अपने पति आदूराम नायक निवासी नैणासर, चूरू सहित ससूर कालूराम नायक, सास सावित्री देवी के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसका विवाह आरोपी के साथ हुआ। आरोपी ने दहेज के लालच में विवाह करने व एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल देने के लिए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए कई बार जलील किया। कई बार परिजनों ने समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माने। 7 सितंबर को आरोपियों ने लाठियों से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। खेत पड़ौसियों ने आकर छुड़वाया आरोपी ससुर ने उसके पिता को फोन करके उसे ले जाने और नहीं ले जाने पर जान से मार देने की बात कही। पिता गाड़ी किराए करके आए व उसे लेजाकर गंभीर हालत में सरदारशहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसके सिर में टांके लगे, दूसरी चोटों पर ईलाज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है व जांच एसआई मोहनलाल के सुपुर्द कर दी है।