Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। रविवार शाम को पुलिस दल ने हाइवे पर स्थित होटलों व ढाबों की जांच के दौरान गांव कितासर की रोही में हाइवे किनारे तीन पत्ती का खेल सजाए बैठे पांच आरोपियों को अरेस्ट कर हजारों रूपए जुए खेलते हुए जब्त किए।
थानाधिकारी कश्यपसिंह के निर्देशन में हैडकांस्टेबल लेखराम की टीम में कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कमल किशोर, नरेंद्रसिंह ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने यहां करनसर निवासी पृथ्वीराज पुत्र शंकरलाल वाल्मिकी, कालवास निवासी जेठाराम पुत्र ओमप्रकाश, मोमासर बास निवासी असलम पुत्र नब्बूखां व युसुफ पुत्र हसनअली, कितासर निवासी सोहनराम दानाराम को गिरफ्तार किया और आरोपियों से 61260 रूपए नगदी बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेंद्र के सुपुर्द कर दी है।