July 21, 2026
de

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2023। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली के नामचीन अखाड़ो के पहलवान गांव सुडसर के मैदान में उतरेंगे और अपना दमखम दिखाएंगे। सूडसर में समाजसेवी चौधरी चूनाराम भादू की स्मृति में आगामी 8 फरवरी को कुश्ती का महादंगल आयोजित होगा। मास्टर कोडाराम भादू ने जानकारी देते हुए बताया कि दंगल गांव के ग्रामोत्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होगा। इस मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा