July 20, 2026
times logo

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2020। लॉकडाउन से मध्यम गरीब परिवारों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने घरेलू गैस के दामों को डाउन कर आमजन को थोड़ी राहत दी है। एलपीजी की नई दरों में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 148 रुपए घटाया गया है। अब उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 731 के स्थान पर 583 रुपए में उपलब्ध होगा। वहीं 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर का मूल्य 256 रुपए घटाया गया है। अब यह 1296.50 की जगह 1040.50 रुपये में उपलब्ध होगा। यह जानकारी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने दी है ।