June 4, 2026
श्रीडूंगरगढ़ के स्वामी बने अणुव्रत समिति के अध्यक्ष, ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पद पर समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सदस्य करणीसिंह बाना ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वामी को समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसी नेता विमल भाटी, विक्रम मालू, सुशील सेरडिया, कमल सोमानी, शुभकरण पारीक, राजू हिरावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। सभी ने स्वामी को बधाईयां दी व स्वामी ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आश्वासन देते हुए सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी को दी बधाई।