July 22, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2021। पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी तथा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह नवनिर्मित दो कक्षों का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्ष प्रधान सावित्री देवी ने उपखंड के विद्यार्थियों से एकाग्रचित होकर अध्ययन करने व क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। मुख्य अतिथि मंगलाराम ने शिक्षकों से अपना सर्वोत्तम देकर विद्यार्थियों के विकास में योगदान देने की बात कही। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के साथ है और लगातार क्षेत्र में विकास की नई राहें खुल रही है। बता देवें विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान की योजना के अर्न्तगत 19.53 लाख रुपए में दो कमरों का निर्माण करवाया गया। विशिष्ट अतिथि सीबीओ शीशराम कुलहरी, शाला प्राचार्य आदूराम जाखड़, धर्मपाल पुनिया, पूर्व सीबीओ ईश्वरराम गरुवा, स्कूल स्टॉफ तथा कांग्रेस नेता विमल भाटी, प्रभुराम गोदारा, सीताराम बाना, राजेश मंडा, जगदीश गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी तथा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने दो कक्षों का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरस्वती पूजन से समारोह का प्रारम्भ किया गया।