Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
IMG-20261013-WA0016
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी एक्टिव मोड पर है और सोमवार शाम को मुख्य बाजार में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया और बिना लाइसेंस पटाखे जब्त किए।
पुलिस एसआई रतनलाल ने विकास मंच के पार्षद, दुकानदार रमेश कुमार राजपुरोहित निवासी कालूबास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बॉम्बे मॉल स्थित दुकान पर पहुंची और दबिश दी। यहां बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण कर बिक्री करने पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दुकान संचालक से पटाखों के भंडारण और बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, परंतु उसके पास लाइसेंस नहीं था। वहीं दुकान में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं था। सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस भंडारण को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 36 प्रकार के पटाखे जिनमें 12 शॉट, 25 शॉट, 60 शॉट, 80 शॉट सहित अनार, फूलझड़ी, चकरी, रॉकेट, स्काईशॉट, कलर जेम, मिनी बुलेट एंव अन्य सामग्री जब्त की गई है।