







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का उत्साह चरम पर है। पढ़े चार धार्मिक पदयात्रियों की खबर।
01- मोमासर बास से देशनोक रवाना हुई डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। माँ करणी माता के दर्शनार्थ माँ करणी डाक संघ मोमासर बास की ओर से सोमवार को देशनोक डाक-ध्वजा यात्रा रवाना हुई। यात्रा की रवानगी दोपहर 1:15 बजे मोमासर बास स्थित श्री करणी माता मंदिर से पूजा अर्चना कर डीजे बाजे के साथ हुई और संघ में शामिल युवा लगातार दौड़ते हुए 6 घंटे 21 मिनिट में देशनोक पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। संघ के सदस्य देशनोक स्थित माँ करणी माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
02- देशानाराय पैदल यात्री संघ हुआ गाजे-बाजे के साथ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। कस्बे के कालूबास से देशनोक के लिए देशाणाराय पैदल यात्री संघ सोमवार सुबह रवाना हुआ। संघ की ओर से सभी पदयात्रियों को एक जैसी टीशर्ट दी गयी और सभी माँ करणी के भजनों पर नाचते गाते माँ के दर्शन के लिए रवाना हुए। संघ के छोटू पारीक, लीलाधर नाई, चंचल पांडिया, दीपक बोहरा, परमेश्वर नाई, कैलाश राजपूत, तोलाराम आसोपा, श्रवण सिकलीगर, ओम मकवाना, किशन बोहरा, कुलदीप तिवारी, भरत पुरोहित, मालू मोट, किशन नाई व अन्य व्यवस्थापकों ने व्यवस्थाएं संभाली।

03- बिग्गाबास से सालासर रवानगी कल 13 अक्टूबर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। कस्बे के बिग्गाबास से वीर बजरंगी सालासर पैदल यात्री संघ मंगलवार 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे रवाना होगा। संघ की यह 10वीं फेरी है व रवानगी बॉम्बे मॉल के पास से होगी। इस मौके पर विशेष डीजे बारात ऑन व्हील्स के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा।
04- पूनरासर के लिए संघ जाएगा 25 अक्टूबर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। कस्बे के आडसर बास स्थित श्री बजरंग धोरे में आगामी 25 अक्टूबर को धोक लगा कर पूनरासर पैदल यात्री संघ युवा मंडल अपनी पांचवी पूनरासर फेरी के लिए रवाना होगा। अध्यक्ष रामदेव सुथार ने बताया कि सुबह 7.15 बजे धूम धाम से झांकी के साथ रवानगी होगी। इस मौके पर 24 अक्टूबर शाम को राहुल आसोपा एंड पार्टी द्वारा सुंदरकांड का पाठ व भजनसंध्या भी की जाएगी।





