






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में सोलर प्लांटो पर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। शेरुणा थाना क्षेत्र में एक ओर प्लांट पर चोरी की वारदात सामने आई है।
गांव कोटासर में निर्माणाधीन जेजे सोलर एनर्जी प्राइवेट प्लांट में लगी 15 हजार मीटर डीसी तार अज्ञात चोर ने 10 अक्टूबर की रात चोरी कर लिया। इस प्लांट के डायरेक्टर कुनपालसर निवासी मुखराम सिहाग ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एएसआई गोकुलचंद को दी है।





