Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 7, 2026
WhatsApp Image 2026-10-06 at 20.35.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ में बाईक चोर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है एवं सोमवार को हाईस्कूल के सामने से बाईक चोरी होने के बाद उसी दिन एक और बाईक धोलिया नोहरे के पास से भी चोरी होने की घटना सामने आई है। यह घटना धोलिया नोहरे के सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई एवं परिवादी ने थाने पहुंच कर बाईक चोर के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आडसर बास निवासी संपतलाल दुग्गड़ इन दिनों किराए के मकान पर धोलिया नोहरे के पास रहते है। सोमवार दोपहर करीब 1.45 बजे एक 16-18 साल का युवक उनके घर के आगे खड़ी बाईक को चुरा ले गया। सीसीटीवी में यह युवक चोरी से पहले आस पास की गलियों में घुम कर रैकी करता भी दिखाई दिया है। लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वीडियो- https://www.facebook.com/share/r/19dwYZqLDy/