






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय आशू भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। ब्लॉक क्षेत्र के 39 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें भागीदारी निभाई। बच्चों को मौके पर ही टॉपिक दिया गया जिसपर उन्होंने अपने विचार प्रकट किए। छात्रा वर्ग में मर्यादा ने प्रथम तथा गुंजन कंवर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में दीपक जाखड़ प्रथम और लीलाधर द्वितीय रहे। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब जिला स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में सीबीईओ सरोज पूनिया वीर ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं प्रमाणित जानकारी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में प्राचार्या ममता गोयल, कार्यवाहक प्राचार्य महेंद्र कुमार दाधीच, उप प्राचार्य सोमेंद्र बेंस, गौतम जांगिड़ व प्रवीण बानो शामिल रहे। प्राचार्य नाजिमा अजीज, सुशीला साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर पीपलवा ने किया।






