






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हाइवे पर गांव कितासर के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है।
दुर्घटना अचानक टायर फटने से हुई और कार ग्रिल तोड़कर हाइवे सड़क से सर्विस रोड पर करीब 20 फुट दूर जाकर गिरी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में सात सवार थे। सभी सवार बिहार मूल के है। ये सभी तनोट माता के दर्शन कर लौट रहें थे। गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस में सेवादार रामकिशन फौजी सहित सेवादार मौके पर पहुंचे व छह घायल सवारों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। इनमें से दो गंभीर घायल 24 वर्षीय राहुल कुमार व 29 वर्षीय मुन्ना को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। अन्य योगेंद्र, विकास, गौतम, रोहित का मेडिकल टीम द्वारा ट्रोमा में उपचार किया जा रहा है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।







