






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। ईडब्ल्यूएस सरलीकरण के लिए विधायक रविंद्रसिंह भाटी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहें है। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में युवा घुमचक्कर पर एकत्र हो रहें है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है और मुस्तैदी से जवानों की रोड शो व ताल मैदान में तैनाती की जा रही है। वहीं घुमचक्कर रोड पर गढ्ढे सही किए गए जिनकी बेरीकेटिंग अभी तक पड़ी है। युवाओं ने बताया कि बड़ी संख्या में युवा एकत्र हो रहें है और प्रशासन संज्ञान लेकर इन्हें हटवाए अन्यथा ये रोड शो में बाधा बनेगा। वहीं बता देवें ताल मैदान में भी तैयारी का अंतिम रूप दे दिया गया है। बड़ी संख्या में लोग व युवा पहुंच रहें है। भाटी की यात्रा से जुड़ी पल पल की खबर के लिए आप जुडे रहें विश्वसनीय व प्रामाणिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ








