September 26, 2026
WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.18.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासी एवं कोलकाता प्रवासी संजय सिखवाल एवं उनकी पत्नी सांत्वना सिखवाल द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर श्रीधाम वृंदावन में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजक संजय सिखवाल ने बताया कि कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाली इस कथा में कथा का वाचन रामलखन शास्त्री महाराज करेगें। वृंदावन के मोती झील क्षेत्र में फोगला आश्रम के साथ स्थित श्री राधामाधव कुंज में आयोजित हो रही इस कथा के पहले दिन कथावाचक रामलखन शास्त्री महाराज ने भागवत का महात्मय बताया एवं भागवत श्रवण से जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति मिल पाने की बात कही। कथा सुनने के लिए सिखवाल परिवार सहित श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु वृंदावन पहुंचें है।