September 26, 2026
WhatsApp Image 2026-09-26 at 20.04.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। राउमावि मणकरासर में चल रही 70 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्रा) भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामगोपाल शर्मा समारोह मे मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हुए। समापन समारोह से पूर्व राउमावि लखावर (लूणकरणसर )और राउमावि रीड़ी (श्रीडूंगरगढ़) के मध्य रोमांचक फाईनल मुकाबला हुआ जिसमें कांटे की टक्कर में 59 के मुकाबले 60 अंकों के साथ एक अंक से लखावर ने प्रतियोगिता जीत ली। रीड़ी की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया परंतु विजेता बनने का सपना अधूरा रह गया और टीम को उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा। मैच के बाद समापन समारोह हुआ, जिसमें विजेता लखावर, उपविजेता रीड़ी व तीसरे स्थान पर आड़सर (लूणकरणसर) व चौथे स्थान पर रही बींझासर की टीमों को ट्रॉफी के साथ मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट रेडर लखावर की आईना सायच और बेस्ट डिफेंडर(केचर) रीड़ी की मौनिका छरंग रही। मुख्य अतिथि डॉ शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों के लिए सुदूर ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजन होना और उसमें ग्रामीणों की भागीदारी होना सुखद है। साथ ही व्यवस्थाओं की सराहना करते ग्रामीणों के सहयोग का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ .रामप्रकाश सांगवा, सावित्री खीचड़, शकुंतला, किरण स्वामी, शीला मीणा, नरेन्द्र सिंह, रामरख बाना आदि ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। संस्था प्रधान श्रीमती ललिता मीणा और समन्वयक गौरीशंकर जोशी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप ढाका और पुष्पा ने संयुक्त रूप से किया। यहां से बीकानेर की टीम का चयन होकर 27.9.26 से 30.9.26 तक पूर्व राज्य स्तरीय प्रशिक्षण होगा। वहीं 1.10.2026 से 7.10.26 तक सींवा , डीडवाना कुचामन में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सम्पन होगी।