









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। 70वीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ऊपनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान हासिल किए। 17 वर्ष आयु वर्ग की तालात्मक युगल स्पर्धा में नित्या स्वामी व संतोष गोदारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग की तालात्मक युगल स्पर्धा में संजू प्रजापत व सरिता प्रजापत द्वितीय रहीं। कलात्मक एकल में कनिष्का पिलानियां ने तृतीय तथा कलात्मक युगल में गरिमा चौधरी व राजनंदिनी बिश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने दल संयोजग व योग शिक्षक ओशो जिज्ञासु सिद्ध सहित टीम को शुभकामनाएं दी।








