September 24, 2026
WhatsApp Image 2026-09-24 at 21.04.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। भारती निकेतन संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता गुरूवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन सभी भार वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह का आयोजन संत हरिदास जी महाराज के सान्निध्य में हुआ तथा मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा शामिल हुए। शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संत हरिदास जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी प्रतापसिंह अतिथि रूप में शामिल हुए। भारती निकेतन के प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, निदेशक गिरधर स्वामी, अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य विक्रमसिंह राजवी, सीईओ मनमोहन शर्मा एवं प्रतियोगिता के समन्वयक श्री लक्ष्मण सारस्वत सहित शिक्षकगण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज सर ने कहा कि भारती निकेतन शिक्षा के साथ खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी शारीरिक शिक्षकों को भारती निकेतन एजुकेशन हब की ओर से स्पोर्ट्स सूट एवं सीटी भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता के दौरान सेवाएं देने वाले शारीरिक शिक्षकों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।