Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारी जोर शोर से हो रही है, वहीं चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी चुनावी तैयारियां जोर शोर की जा रही है।
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यों का विभाजन किया है। जैन ने नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 1 से 20 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट झंवरलाल मित्तल तथा वार्ड 21 से 40 के लिए तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। वार्ड एक से 20 तक के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय तथा 21 से 40 तक के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया तहसील कार्यालय में संपादित की जाएगी। बता देवें 27 अगस्त से 31 अगस्त तक फार्म भरे जाएंगे। वहीं 3 सितंबर तक नाम वापसी का समय रहेगा।