


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। झूलेलालजी चालीसा महोत्सव के 40वें दिन सोमवार सुबह विधि विधान से रूद्राभिषेक संपन्न किया गया। पंडित पवन उपाध्याय एवं अनिल द्वारा पूजन संपन्न करवाया गया। रुद्राभिषेक पूजन में मुकेश संगवानी, दिलीप खट्टनाणी और रवि मोरवानी सपत्नी शामिल हुए। वहीं श्रेया मोरवानी, परी लालवानी, नरेन रिझवानी, हर्ष गुरनाणी एवं नरेंद्र गुरनाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पूजन में भागीदारी निभाई। श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में सुख-शांति और परिवार की खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की। वहीं आज शाम को झूलेलालजी को छप्पन भोग लगाया जाएगा।
चालीसा की पूर्व संध्या पर रविवार रात को मंदिर प्रागंण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित मनोज उपाध्याय ने एकादशी आरती संपन्न करवाई। सिंधी परिवारों की बहूएं ऋतु गुरनानी, मुस्कान जैसरानी, चारू गुरनानी, भावना गुरनानी, गौरी गुरनानी, नैना मोरवानी, स्वीटी गुरनानी व किरण मोरवानी ने झूलेलाल के भजनों पर सुदंर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बालिका जिज्ञासा गुरनाणी, मुरलीधर संगवानी ने झूलेलाल जी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। रवि रिझवानी ने बताया कि सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने 40 दिन के इस चालीसा महोत्सव में समाज द्वारा बढ़चढ़ की निभाई गई भागीदारी के लिए सभी परिवारों का आभार जताया।
सिंधु युवाजन मार्गदर्शन सेमिनार में लक्षिता का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयुपर में रविवार को संतों के सान्निध्य में सिंधु युवाजन मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न परीक्षाओं में आरपीएससी पासआऊट युवाओं ने मोटिवेशन देते हुए परीक्षा व साक्षात्कार के टिप्स दिए। श्रीडूंगरगढ़ निवासी लक्षिता पुत्र विजय कुमार धनवानी का 12वीं आर्ट्स में श्रेष्ठ परिणाम के लिए प्रतिभा सम्मान दिया गया। धनवानी परिवार सहित समाज के लोगों ने लक्षिता को बधाई दी।









