Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

उपजिला अस्पताल में एक और रजिस्ट्रेशन कक्ष खुलवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ ग्रुप सदस्यों ने उपजिला अस्पताल में एक और रजिस्ट्रेशन कक्ष खुलवाने की मांग की है। राजेंद्र स्वामी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश स्वामी को ज्ञापन देते हुए बताया कि ये क्षेत्र का सबसे बड़ा राजकीय चिकित्सालय होने के कारण अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों की आवाजाही रहती है। मरीजों की लंबी कतारों के कारण आने जाने का रास्ता तक बाधित हो जाता है। मरीजों की संख्या देखते हुए वृद्ध नागरिकों एवं महिलाओं को पर्ची कटवाने में खासी असुविधा होती है, जिसके समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन एक अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन कक्ष और खुलवा दे जिससे लोगों को राहत मिल सकें। डॉ स्वामी ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


अठाई तप संपन्न करने पर दिप्ति का अभिनंदन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाकेंद्र मालू भवन में गुरूवार सुबह सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका सुश्री दीप्ति झाबक अठाई की तपस्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हेमलता बरडिया ने की, इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल से रितु मालू, तेरापंथ युवक परिषद से सहमंत्री सुमित बरडिया, कन्या मंडल से संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, किशोर मंडल से ऋषभ झाबक, ज्ञानशाला से कांता बरडिया ने और पारिवारिक सदस्यों ने सामूहिक गीतिका संगान से तपस्विनी के अठाई तप पर गीतिका और वक्तव्य से भावों की प्रस्तुति दी। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी और नव्यप्रभा जी, पुनीतप्रभा जी ने मंगल उद्बोधन और साध्वी वृन्द की सामूहिक गीतिका से तपस्विनी की तपस्या के प्रति अनुमोदना की। कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं और समाज के मौजिज लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान सभा से जितेश मालू, मणिशंकर सेठिया, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष मंजू बोथरा, मधु झाबक, कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया, सपना पुगलिया, मंजू झाबक, विजेता चोपड़ा, युवक परिषद से अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, प्रवीण बोथरा, यश झाबक, किशोर मंडल से मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, गौतम झाबक अणुव्रत समिति से संगठन मंत्री अशोक झाबक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल से तमन्ना झाबक ने किया।


30 अगस्त को अगवाणी जी मंदिर में होगा भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कालूबास स्थित अगवाणी जी महाराज मंदिर में 30 अगस्त को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पुजारी राहुल आसोपा ने बताया कि जागरण 30 अगस्त 2026 को करवाया जाएगा और जागरण में कलाकार सांवरमल सैनी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा जागरण आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।