




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ के युवा भाजपा नेता अनिल जोशी को भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाने के बाद रविवार को जोशी जयपुर में खासे सक्रिय रहे। जोशी ने यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजयकुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग से मुलाकात की। जोशी ने इन नेताओं का आभार जताते हुए मिठाई खिला कर नियुक्ति पर धन्यवाद दिया। सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जोशी को यह जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए पार्टी हित मे सक्रिय रहने का आह्वान किया। जोशी ने वरिष्ठ नेतृत्व का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन मिलने से दायित्व निर्वहन में नई ऊर्जा मिलने की बात कही। जोशी ने बताया कि नवीन दायित्व मिलने के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र एंव क्षेत्रवासियों की आवाज को जयपुर में बुलंद किया जाएगा व क्षेत्र की जनसमस्याओं को दूर करने के प्रयास करते हुए राजधानी व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के बीच संवाद सेतु बनने का कार्य किया जा सकेगा।








