Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2026। सावन के तीसरे सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सावन सोमवार के विशेष महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, आक एवं पुष्प अर्पित किए। अनेक श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महिलाओं एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही शिवालयों में पहुंचते रहे। शिव मंदिरों में विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना के आयोजन हुए। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए, जिनमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की भक्ति में डूबे श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए नजर आए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के गणेश मंदिर के शिवालय में सुबह कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, आज शाम 8 बजे से होगा भजन संध्या का आयोजन, प्रसिद्ध भजन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीझूलेलाल मंदिर में सोमवार सुबह संपन्न किया शिवाभिषेेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथ जी की बगीची में सोमवार को चांदेश्वर भोलेनाथ का महाकाल स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल के सामने स्थित भूतेश्वर मंदिर में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु, किया शिव पूजन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीझूलेलाल मंदिर में नीता दातवानी, स्विटी भगतानी, इशिका गुरनाणी, अर्पिता दातवाणी, त्रिपा मोरवानी, मीतू गुरनाणी, नरेन रिझवानी, नरेंद्र, ललित, रवि व हर्ष गुरनाणी ने शिव पूजन विधि विधान से संपन्न किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के राम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास माताजी मंदिर में संपन्न हुए शिव पूजन के आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूतेश्वर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु शिव दर्शन व पूजन को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्मशान भूमि स्थित भूतनाथ मंदिर में सुबह से शिव भक्तों ने संपन्न किया शिव पूजन।