




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। क्षेत्र में कल सोमवार को आधा दर्जन से अधिक गांवो में बिजली कटौती होगी। विभागीय अधिकारी प्रभुराम पन्निवाल ने बताया कि 132 मोमासर जीएसएस पर 17 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिससे इस जीएसएस से निकलने वाले 8 फीडर सत्तासर, लिखमादेसर, मोमासर, धीरदेसर चोटियान, आड़सर, भादासर, थामड़ा, गोनाणा जोहड़ की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। पाठकगण ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी बिजली कटौती से होने वाली परेशानी से सतर्क हो सकें।





