Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 10.32.14 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कालू बास स्थित दधिमती माताजी मंदिर में दादोजी पैदल यात्री संघ की 31 अगस्त को रवाना होने वाले संघ का पोस्टर विमोचन किया गया। संघ सदस्यों ने बताया कि इस दौरान अनेक धार्मिक आयोजन होंगे।
जिसमें 29 अगस्त की शाम सवा सात बजे से मंदिर परिसर में भव्य ज्योत के साथ संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। वहीं भजन संध्या होगी जिसमें हनुमान कुदाल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 31 अगस्त की शाम को सवा तीन बजे भव्य शोभायात्रा, अखंड ज्योत व डीजे बाजे के साथ धूमधाम से संघ रवाना होगा। संघ के दादोजी धाम परसनेऊ पहुंचने पर 1 सितंबर की सुबह सवा दस बजे दादोजी महाराज को छप्पनभोग का भोग लगाया जाएगा। दादा भक्तों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने श्रद्धालुओं से शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। योगेश आसोपा ने बताया कि पोस्टर विमोचन के दौरान कालू शर्मा, प्रवीण आसोपा, नितेश आसोपा, संजय, बाबूलाल आसोपा, नंदलाल आसोपा, सीताराम आसोपा, हनुमान नाई, दिलीप कुदाल, तोलाराम आसोपा, गिरीराज आसोपा, अशोक आसोपा, नारायण आसोपा, पिंटू शर्मा एवं केशव आसोपा सहित अनेक दादा भक्त मौजूद रहें।