




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे पुराना व शाही संघ मित्र मंडल पैदल यात्री संघ आगामी 7 सितंबर को धूमधाम से रवाना होगा। संघ सदस्यों ने श्रीगणेश ज्योतिष कार्यालय में राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर यात्रा की रूपरेखा तैयार की। उपाध्याय ने बताया कि संघ आगामी 7 सितंबर 2026 सुबह 11:30 बजे राजकीय अस्पताल के पास स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर से भव्य जुलूस के साथ रवाना होगा। संघ व्यवस्थापक उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष पदयात्रा के लिए प्रति यात्री शुल्क 3100 रूपए मात्र रखी गई है। वही पति पत्नी जोड़े से यात्रा में शामिल होंगे तो उनका शुल्क मात्रा 5500 रूपए रखा गया है। सदस्यों ने निर्णय लिया कि कन्याओं के लिए संघ की सभी सेवाएं नि:शुल्क रखी गई है। यात्रा पड़ाव, यात्री सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को व्यवस्था संबंधी दायित्व दिए गए।
बैठक के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष चंदनमल डागा, सह व्यवस्थापक रामलाल भादाणी (कालू), ओमप्रकाश सुथार, भागीरथसिंह बीका, श्यामसुंदर सुथार, पवन सुथार, प्रहलाद सुथार, राम जाखड़, विजयराज सेवक, तेजकरण सुथार, मुकेश कुमार सोनी कालू, दौलतराम प्रजापत, कालूराम खंडेलवाल, ताराचंद, मुकेश उपाध्याय, राकेश भार्गव, गोपाल जाट, शंकरलाल सारस्वत, हीरालाल पुगलिया, भागीरथ सुथार, लालचंद सारस्वत, लिखमीचंद खाती, जगदीश सिखवाल, जतनसिंह राजपुरोहित, श्रीगोपाल उपाध्याय, कृष्णकांत उपाध्याय, रामावतार जांगिड़, रवि डूढाणी, प्रेमसिंह शेखावत, राजेंद्र पुरोहित, अनिल खंडेलवाल, गजानंद पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें।





