August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.37.17

पूर्व संध्या पर शिक्षण सामग्री का वितरण, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। अंचल में 15 अगस्त का उत्साह छाया है। पूर्व संध्या पर भी विभिन्न आयोजन किए गए। गांव मोमासर में पूर्णत सेवार्थ संचालित महर्षि वाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र में पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें मुन्नों बच्चों मनमोहक प्रस्तुतियां दी। दिव्या संचेती व सौम्या बाफना ने कार्यक्रम में गीतिका व मुक्तक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नौरतमल, अरिहंत, ऋषभ कुहाड़ द्वारा पहली दूसरी व तीसरी के बच्चों को बैग वितरित किए गए। बीरबल कुमार, भवानी सिंह व्याखाता, परसराम व्याखाता, केंद्र अध्यक्ष ओमप्रकाश बाफना द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, ड्राइंग बॉक्स की घोषणा की गई। अरुण कुमार, जतनलाल व राकेश संचेती द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाल संस्कार केंद्र के उपाध्यक्ष बीरबल कुमार व अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती ने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को जीवन में अनुशासन व कड़ी मेहनत का महत्व समझाया। कार्यक्रम में बनवारी लाल, सीताराम सहित अनेक ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मेघवाल ने किया।


श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण अजीत कुमार पुगलिया ने ध्वज फहराया व बच्चों को देशभक्ति का महत्व बताया। पुगलिया ने कहा कि देश के नागरिक जागरूक होकर अपने देश के उत्थान के लिए सहयोगी बनने का संकल्प करें। बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी व स्कूल निदेशक कांतिप्रकाश दर्जी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा और अनेक अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ अंचल के महाविद्यालयों में ध्वज फहराए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदुदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय, मोमासर राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आज हर्षोल्लास के साथ ध्वज फहराया गया। अमित तंवर ने बताया कि संस्था प्रधानों ने विद्यार्थियों को अनुशासन व देशप्रेम के विषय में जानकारी दी गई। अनेक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्टाफ सक्रिय रहें व महाविद्यालयों के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में राजकीय कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह, देशभक्ति के माहौल में हुई प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय सदुदेवी पारख कन्या महाविद्यालय में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में कार्यसमिति सदस्यों ने फहराया ध्वज, दी शुभकामनाएं।