Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। आड़सर बास में माताजी मंदिर के पास नागरिक विकास परिषद भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आज 43वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उत्साही देशभक्त युवा शिविर में पहुंचे व रक्तदान शुरू किया। पीबीएम की रक्त संग्रहण टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया जा रहा है जो जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के काम आ सकेगा। संस्थाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने क्षेत्र के युवाओं से रक्तदान कर देश सेवा में सहयोगी बनने का आह्वान किया। तापड़िया परिवार के सूर्यप्रकाश तापड़िया ने भी रक्तदान को महादान बताते हुए क्षेत्रवासियों से रक्तदान की अपील की। उद्घाटन सत्र में शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत, संस्था के पूर्व अध्यक्ष जगदीश स्वामी, श्रवणकुमार सिंधी, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीर सिंह खिंची, भीकमचंद सुथार, श्यामसुंदर जोशी, रामगोपाल प्रजापत, दिनेश प्रजापत, अशोक करनाणी, सुरेश भादानी सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। संस्था सदस्य सहित अनेक युवा शिविर में सेवाएं देने में जुटे है।