Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में उल्लास उमड़ रहा है। पार्टी कार्यालयों में में भी नेताओं ने ध्वज फहराए और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। पार्टी कार्यालय भारत माता के जयकारों से गूंज उठे।

भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन कर राष्ट्रगान किया व देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रसेवा के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, पूर्व चेयरमैन लीलाधर बोथरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पार्षद एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणीया, शहर महामंत्री संदीप कायल, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, महेन्द्र राजपूत, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, नानूराम कुचेरिया, मूलचंद इंदौरिया, जेपी स्वामी, सूरजभान स्वामी, सत्यनारायण नाई, गणेश सिद्ध, कन्हैयालाल शर्मा, विष्णु वाल्मीकि सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें।


कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण किया। वक्ताओं ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने की बात कार्यकर्ताओं से कही। यहां शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, सेवादल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, कन्हैयालाल सोमानी, कमल किशोर नाई, राधेश्याम सारस्वत, संदीप मारू, भूराराम प्रजापत, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, मनोज पारख, दाऊद काजी, हीरालाल कूकना मनोज सुथार, सत्तार खां दमामी, राजू माली, बुधाराम सायच, शुभकरण माली, आशीष सेवग, प्रह्लाद सोनी, श्यामसुन्दर दर्जी, अयूब खान दमामी, हरिप्रसाद बासनीवाल, ओमप्रकाश सुथार, मघराज सोनी, शंकरलाल कड़वासरा, चम्पालाल, मांगीलाल चुनगर, राजेश मीणा, प्रदीप पुरोहित, रमेश व्यास, महेंद्र जावा, शाकिर ठेकेदार, इकराज खान, शेर अली, भंवरू खान दमामी, मंजूर दमामी, शौकत दमामी, विमल नाई, गणेश प्रजापत, मुंशी टेलर, कालू खान, सब्जी फरोश, धनराज दर्जी, प्रभुराम गोदारा, मनोज दरक, हीरालाल पटवारी, श्रीचंद रेगर, मुन्नीराम दुसाद, बजरंग लाल दर्जी, नानूराम प्रजापत, रामचन्द्र प्रजापत, मदनलाल कुलड़िया, राकेश सिद्ध, मेघाराम लखारा, राजेश मंडा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

माकपा कार्यालय में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा कार्यालय में ध्वज फहराया गया। यहां कार्यालय में जावेद बेहलीम, भंवरलाल प्रजापत, मंगतूराम वाल्मीकि, गणेश मीणा, आमिर खोखर, समीर पावटिया आदि उपस्थित रहें। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी व क्षेत्र की सेवा का संकल्प लिया।