Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। सेवा केवल जरूरतमंद की मदद करना नहीं, बल्कि किसी सामाजिक व सामूहिक परेशानी को समझकर राहत का माध्यम बनना भी है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए ‘आपनो गांव श्रीडूंगरगढ़’ ग्रुप के सदस्यों की ओर से राजकीय उपजिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए 8 नए सीलिंग पंखे भेंट कर लगवाए गए। गर्मी और उमस के बीच अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को राहत देने की यह पहल सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है।
ग्रुप परिवार की ओर से अस्पताल में 2 पंखे विमल व्यास आडसर तथा 2 पंखे प्रकाशचंद्र मूंधड़ा आडसर बास, हाल रायपुर द्वारा, राजकुमार बाफना श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कालिकट प्रवासी की ओर से 4 पंखे दिए गए है। इसके साथ ही अस्पताल में एक व्हीलचेयर तथा इमरजेंसी कक्ष एवं जनाना अस्पताल में प्रतिदिन ठंडे पानी की केनों की व्यवस्था भी ग्रुप सदस्यों द्वारा की जा रही है। पंखे लगवाने एवं वायरिंग के लिए एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने सहयोग दिया। ग्रुप के स्वयंसेवी राजेन्द्र स्वामी ने दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाला व्यक्ति पहले ही परेशानी और चिंता की स्थिति में होता है, ऐसे में उसे थोड़ी सी सुविधा और राहत देना भी बड़ी मानव सेवा है। इसीलिए अस्पताल में पंखों की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, डॉ एसके बिहाणी, नर्सिंग इंचार्ज रमाकांत शर्मा एवं फार्मासिस्ट संदीप पारीक ने ग्रुप सदस्यों का आभार जताते हुए इस पहल को अनुकरणीय बताया।